Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हावड़ा जिला कांग्रेस का प्रदर्शन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हावड़ा जिला कांग्रेस की ओर से सोमवार दोपहर हावड़ा मैदान में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए।

कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर (SIR) के नाम पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत के लोकतंत्र, मताधिकार और चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाया है। इसी के विरोध में हावड़ा जिला कांग्रेस की ओर से जनआंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

आज हावड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बंकिम सेतु के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाए गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैफ (RAF) के जवानों को तैनात किया गया।

हावड़ा जिला कांग्रेस (सदर) के अध्यक्ष पार्थ सारथी भौमिक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने तत्काल उनके इस्तीफे की मांग की।

About editor

Check Also

बर्दवान में भाजपा के दो नेताओं के बीच थाने के सामने तीखी बहस, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी 

बर्दवान – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान शहर के 4 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *