हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
पश्चिम बंगाल सरकार मे राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि ने बुधवार को अपने नेता के प्रति भाव को दर्शाते हुए लिलुआ गौशाला में सैकड़ो गाय माता को गुड़, पालक साग, लौकी, हरी सब्जियाँ खिलाकर सुख, शान्ति, प्रेम, सौहार्द व चौमुख विकास की कामना की।
श्री अग्रहरि ने बताया कि आज के दिन बहुत सारे कार्यकर्ता मंदिर, अस्पताल मे कार्यक्रम कर रहे है, सनातन परंपरा अनुसार गाय हमारी माता है और शुभ कार्य उनको पूजन करके आरंभ किया गया।
कार्यक्रम मे सुनील शाव, संजय पोद्दार, अभिषेक, संदीप सिंह, रमेश, विक्की गुप्ता, हज़ारी शाव, सत्यम शाव सक्रिय दिखे।
Baat Hindustan Ki Online News Portal