हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद नाच नहीं सकतीं, इसलिए दूसरे के नाचने पर ताली बजा रही हैं। ममता बनर्जी द्वारा ही थे पी का समर्थन किए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “उनके पास रास्ता क्या है? वह खुद नाच नहीं सकतीं, दूसरा नाच रहा है तो ताली बजा रही हैं। नाचने की हिम्मत नहीं रही है, इसलिए ताली पीट रही हैं।”
इंद्रनील सेन से जुड़े मामले में ईडी द्वारा ममता बनर्जी को कथित तौर पर लाभ पहुंचने की बात कहे जाने के सवाल पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि यदि किसी का नाम सामने आया है तो उसे बुलाकर पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे ममता बनर्जी हों या इंद्रनील सेन, जांच एजेंसी को संबंधित लोगों को बुलाकर पूछताछ करनी चाहिए।
वहीं, विधायक वायरन विश्वास के घर में आग लगने और उनके जेल जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके दो घर हैं—एक कोलकाता और दूसरा मुर्शिदाबाद में। घर में आग कैसे लगी, इसकी जांच होनी चाहिए।
●मोबाइल से बच्चों को दूर रखने के लिए खेल जरूरी
कार्यक्रम के दौरान सुकांत मजूमदार ने खेलों के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती की ओर से डुमुरजला इंडोर स्टेडियम में पहली बार गवर्नर कप का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी के युवाओं और बच्चों को खेल से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे मोबाइल फोन में काफी समय बिता रहे हैं। उन्हें मोबाइल से बाहर निकालकर खेल के मैदान तक लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम खेल ही है। इसी उद्देश्य से इस तरह के खेल का आयोजन किया जा रहा है।
●हावड़ा नगर निगम चुनाव और एसआईआर पर बोले सुकांत
हावड़ा नगर निगम चुनाव से पहले एस आई आर के दौरान कई लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने और उनके मतदान न कर पाने से जुड़े सवाल पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि इसका जवाब चुनाव आयोग ही दे सकता है। उन्होंने कहा, “न आप बता सकते हैं, न हम बता सकते हैं। जो नियम है, उसके अनुसार ही काम होगा।”
Baat Hindustan Ki Online News Portal