Breaking News

हुगली में सेवा ज्योति यात्रा

–पुष्पा शाव, हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुगली में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। चूंचुड़ा के डीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल से जुड़े केंद्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

आरामबाग, श्रीरामपुर, चंदननगर और हुगली सदर क्षेत्र से कार्यकर्ता वाहनों से कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं, खादिनार मोड़ से बाइक रैली निकाली गई। इसमें मंत्री भास्कर भट्टाचार्य, सुमना सरकार, विधायक दीपांजन गुहा, स्वराज घोष, तुषार मजूमदार, हुगली जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम चट्टोपाध्याय, श्रीरामपुर जिला अध्यक्ष शशि सिंह समेत भाजपा के कई विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में हुगली के जिलाधिकारी खुर्शीद अली कादरी और चंदननगर के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार यादव भी मौजूद रहे।

मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से ‘सेवा संकल्प यात्रा’ की शुरुआत हुई थी और इसी क्रम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की गई। इसका उद्देश्य लोगों और युवाओं के बीच सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। विधायक दीपांजन गुहा ने कहा कि यात्रा में युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर नई पीढ़ी भी आगे बढ़ रही है।

वहीं, कार्यक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस के हुगली जिला संयोजक असीत मजूमदार ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यस्त दिन में सड़क और यातायात प्रभावित होने से आम लोगों को परेशानी हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम चट्टोपाध्याय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यक्रम सुबह आयोजित किया गया था और कहीं भी सड़क बंद नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर कुछ समय के लिए परेशानी हुई हो सकती है, लेकिन इसे लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

About editor

Check Also

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में हावड़ा में अभिनव भारत की रैली, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ पुतला दहन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *