Breaking News

उत्तरपाड़ा में बुजुर्ग महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप, पूर्व तृणमूल पार्षद का बेटा मौसम सिंह गिरफ्तार

–पुष्पा शाव, हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस पार्षद मानसी सिंह राय के बेटे मौसम सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के उत्तरपाड़ा के माखला माकालतला इलाके में हुई। आरोप है कि बुजुर्ग महिला सड़क से गुजर रही थीं, तभी आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके साथ अश्लील हरकत की।

महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने उत्तरपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

●पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला की शिकायत और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। महिला की स्वास्थ्य जांच कराए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

फिलहाल, मामले में पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार है। आरोपी पर लगे आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

About editor

Check Also

मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन ने चोर बागान हादसे के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●बिना ढोल-बाजे के पूरी तरह शांतिपूर्वक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *