–पुष्पा शाव, डानकुनी – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
●स्कॉर्पियो से 10 लाख रुपये बरामद, पाइप गन भी जब्त
हुगली जिले में पुलिस ने राजकुमार चौधरी उर्फ चिकुआ (43) को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गापूजा की अष्टमी के दिन दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर डानकुनी टोल प्लाजा के पास चंदननगर पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और डानकुनी थाना पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 10 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। बाद में उसके पास से एक पाइप गन भी बरामद की गई।
बताया जा रहा है कि चिकुआ कभी कुख्यात हब्बा श्यामल उर्फ श्यामल दास का साथी था। बाद में वह रमेश महतो के साथ भी अपराध जगत में जुड़ा। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं।
पुलिस अन्य मामलों में भी उसकी कथित संलिप्तता की जांच कर रही है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal