Breaking News

गायघाटा में एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी की मौत, पुलिस की भूमिका पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

गायघाटा में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत की घटना पर कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रायचौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए।

सुमन रायचौधरी ने कहा, “हम चाहते हैं कि पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाए। लेकिन यहां डबल इंजन सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश की तरह इस राज्य को भी एनकाउंटर स्टेट बनाने की कोशिश की जा रही है।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के हर एजेंडे को लागू करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि अपराध के मामलों में कानून और न्याय व्यवस्था के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

गायघाटा की इस घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर राजनीतिक हलकों में बहस शुरू हो गई है।

About editor

Check Also

चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें कीं रद्द

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की ●हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *