Breaking News

मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री सुवेन्दु ने भेजे 25-25 लाख के दो चेक

मुजफ्फरपुर – बिहार, बात हिन्दुस्तान की।

●चोरबागान हादसे में मारे गए मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

कोलकाता के चोरबागान में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी पिता-पुत्र के परिजनों को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये के दो मुआवजा चेक भेजे हैं।

उल्लेखनीय है कि चोरबागान हादसे में कुल 19 लोगों की मौत हुई थी। इनमें पश्चिम बंगाल के 17 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित होकर आर्थिक सहायता प्रदान कर चुके हैं। वहीं, इस हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी एक ही परिवार के पिता और पुत्र की भी मौत हो गई थी।

दो सदस्यों को खोने वाले परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष पहल की है। उन्होंने अपनी ओर से दोनों मृतकों के परिजनों के लिए कुल 50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक मंत्री उमेश राय के हाथों भेजे हैं।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने मंत्री उमेश राय के फोन पर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई यह आर्थिक सहायता हादसे से प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने की एक छोटी सी पहल है।

About editor

Check Also

हावड़ा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के बीच मारपीट का आरोप

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र झा समेत तीन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *