Breaking News

‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ से हावड़ा की 12 पूजा समितियां सम्मानित

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

दुर्गापूजा की रचनात्मकता, परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हावड़ा की 12 पूजा समितियों को ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। गुरुवार को हावड़ा न्यू कलेक्ट्रेट स्थित ‘पथेर दाबी’ सभागार में जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग की पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से पुरस्कार वितरण समारोह एवं विजया सम्मिलनी का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्रेष्ठ पूजा, श्रेष्ठ प्रतिमा, श्रेष्ठ मंडप और श्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता, इन चार श्रेणियों में तीन-तीन पूजा समितियों का चयन किया गया। प्रत्येक विजेता पूजा समिति को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कोलकाता सहित राज्य के सभी 23 जिलों की दुर्गापूजा समितियों को सम्मानित करने की पहल के तहत यह आयोजन किया गया।

●इन पूजा समितियों को मिला सम्मान

•श्रेष्ठ पूजा श्रेणी: सालकिया साधारण दुर्गापूजा (जटाधारी पार्क), चंद्रवती शिल्पकल्पी साधारण दुर्गोत्सव समिति और सालकिया छात्र एवं व्यायाम समिति।

•श्रेष्ठ प्रतिमा श्रेणी: मध्य सांतारागाछी की न्यू भूमि आमी संघ, हरिनारायणपुर नवपंच शक्ति क्लब और बाली देशबंधु क्लब दुर्गापूजा समिति।

•श्रेष्ठ मंडप श्रेणी: कामारडांगा शीतलातला बारोवारी, बेंटरा सार्वजनिक दुर्गोत्सव (सुबोल स्मृति संघ) और अरविंद नगर अरविंद संघ।

•श्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता श्रेणी: श्यामपुर सिद्धेश्वरी महाविद्यालय कॉलेज मैदान दुर्गापूजा समिति, धूमकेतु संघ और अरविंद रोड पल्लिबासी वृंद।

इस प्रकार चारों श्रेणियों में कुल 12 पूजा समितियों को ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ के लिए चुना गया।

About editor

Check Also

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत शालीमार रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़कों को आरपीएफ ने बचाया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता और प्रतिबद्धता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *