Breaking News

श्री जैन विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, 100 विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

श्री जैन विद्यालय हावड़ा (बालक विभाग) में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी का उद्घाटन पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. असित कुमार मंडल, हावड़ा जिला के डीआई विमल गायेन और हावड़ा जिला डीपीएससी के चेयरमैन डॉ. असित बेरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने विभिन्न मॉडलों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, एआई रोबोट, सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, हाइड्रोलिक लिफ्ट, स्मार्ट ग्लास, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, मानव हृदय और जल संरक्षण सहित कई विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने बच्चों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की।

विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल इंदु जोसफ चौधरी सहित विद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष कुमार तिवारी ने किया।

About editor

Check Also

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत शालीमार रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़कों को आरपीएफ ने बचाया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता और प्रतिबद्धता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *