Breaking News

राजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर संदिग्ध अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

गुप्त सूचना के आधार पर राजापुर थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के तुलसीबेरिया इलाके में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 180 लीटर संदिग्ध अवैध शराब के साथ एक टोटो वाहन जब्त किया।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे एचआरडी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9147888245 या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।

About editor

Check Also

नवान्न के पास भीषण बस दुर्घटना, बाइक सवार और सिविक वॉलंटियर समेत 2 घायल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। नवान्न के पास दूसरे हुगली ब्रिज की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *