हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा के विभिन्न इलाकों में विधायक ऋतब्रत के नाम और तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में चुनाव जीतने के बाद दूसरे दल का लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए विधायक से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई है।
पोस्टरों में सीमा चक्रवर्ती और राहुल दास के नाम का भी उल्लेख किया गया है। शहर के कई इलाकों में ये पोस्टर लगाए गए हैं। इनके जरिए समाजवादी पार्टी ने विधायक के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal