- हावड़ा : दासनगर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम इसराफिल मताब्बर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसराफिल सड़कों पर घूम घूम कर छाता मरम्मत करने का काम करता है। वह दासनगर में मेला तल्ला में रहता था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने पर इसराफिल ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 14 दिन के जेल हिरासत में भेज दिया है।
Check Also
क्रिसमस के अवसर पर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब उमड़ा
जैसलमेर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में क्रिसमिस वेकेशन के अवसर पर देशी …
Baat Hindustan Ki Online News Portal