Breaking News

चलती ट्रेन के कोच के नीचे से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

चलती ट्रेन के कोच के नीचे से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना गुरुवार सुबह हुगली के बेलमुड़ी स्टेशन के पास की है।

रेल सूत्रों के अनुसार, सियालदह स्टेशन से अप कंचनजंघा एक्सप्रेस रवाना होने के बाद जब ट्रेन हुगली के बेलमुड़ी स्टेशन के पास पहुंची, तभी यात्रियों ने चलती ट्रेन के नीचे से धुआं निकलते देखा। इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।

स्थिति को देखते हुए ट्रेन के चालक ने तत्परता दिखाते हुए बेलमुड़ी स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि पहिए में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण यह घटना हुई। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडे ने हावड़ा स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। धुआं निकलने के पीछे किस तरह की यांत्रिक खराबी थी, इसकी जांच की जा रही है।

आग बुझाए जाने के बाद करीब 20 मिनट के बाद ट्रेन को बेलमुड़ी स्टेशन से रवाना कर दिया गया।

About editor

Check Also

बालिचक में रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 52 तीन दिनों के लिए बंद, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

खड़गपुर – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बालिचक स्टेशन के पास रोड ओवर ब्रिज (ROB) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *