Breaking News

श्रीरामपुर कोर्ट मैदान में ममता बनर्जी की सभा को कलकत्ता हाई कोर्ट की मंजूरी

–पुष्पा शाव, श्रीरामपुर – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

श्रीरामपुर के कोर्ट मैदान में तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा को कलकत्ता हाई कोर्ट ने अनुमति दे दी है।

अदालत ने आगामी 26 सितंबर, शनिवार को श्रीरामपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी है। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर अदालत ने कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं।

गुरुवार को न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने निर्देश दिया कि 26 सितंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक अधिकतम 1,000 लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि जीटी रोड पर किसी भी तरह का जुलूस या रैली नहीं निकाली जा सकेगी। इसके साथ ही आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यक्रम के कारण जीटी रोड पर यातायात बाधित न हो और वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी रहे।

About editor

Check Also

कटी पतंग पकड़ने के दौरान बाइक की टक्कर से 11 वर्षीय बालक की मौत

उलूबेड़िया – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। कटी हुई पतंग पकड़ने के लिए दौड़ रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *