Breaking News

जहां बंगाल को मिली दूसरे वंदे भारत वही उड़ीसा को मिली पहली वंदे भारत की सौगात।

पुरी से सुंदरम झा की रिपोर्ट।
भारतीय रेलवे लगातार अपने यात्रियों को सुविधा देने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के नेटवर्क को बढ़ाने का काम कर रहा है. इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उड़ीसा को पहली वंदे भारत की सौगात दी। 18 मई को पुरी और हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस हरी झंडी दिखाकर रवाना किये. ये ट्रेन ओडिशा के खोरधा रोड, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालेश्‍वर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर जिलों से गुज़रते हुए हावड़ा तक पहुंचेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये. बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक तथा कम समय में यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी. इससे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और  क्षेत्र में आर्थिक विकास में तेजी आएगी.
इस वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के साथ ही जहां उड़ीसा को पहली वंदे भारत मिली है वही पश्चिम बंगाल को दूसरी वंदे भारत की सौगात मिली है . इससे पहले पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी. हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
 टाइमिंग
गाड़ी संख्या 22895/22896 वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मई से रोजाना यात्रियों की सेवा के लिए पटरियों पर दौड़ रही है. ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन पटरियों पर दौड़ेगी. गुरुवार को हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेगी. ट्रेन हावड़ा से सुबह 6:10 पर रवाना होगी और दोपहर में 12.35 पर पुरी पहुंचेगी. वहीं, उसी दिन वापसी  में ये गाड़ी पुरी से दोपहर 1.50 पर रवाना होगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.  वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की एक हाई स्पीड ट्रेन है. यह देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है. यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई है, जिसमें 80% उत्पादों को स्वदेशी बनाया गया था. ये ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं, साथ ही यात्रियों के लिए आराम दायक सीट की व्यवस्था है. प्रथम दिन स्क्रीन के उद्घाटन के अवसर पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव पुरी से हावड़ा तक ट्रेन में सफर किए और हर एक स्टेशन पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किए। उन्होंने हावड़ा स्टेशन पर बताया कि जल्द ही जून के अंत तक भारत के सभी राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जोड़ दी जाएगी। साथी 500 से कम किलोमीटर की दूरी के लिए वंदे मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है और अधिकतम दूरी के लिए वंदे स्लीपर का भी निर्माण किया जा रहा है

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *