Breaking News

अभिषेक बनर्जी ने अगले चुनाव में हावड़ा सदर का वोट मार्जिन बढ़ाने का आदेश दिया

अभिषेक बनर्जी ने आज सिंगुर जाते समय हावड़ा में कोना एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं को भोट मार्जिन कैसे बढे इसके बारे में जानकारी दी.तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी आज चुनाव प्रचार के लिए सिंगूर गये थे. वह दोपहर करीब तीन बजे कार से कोना एक्सप्रेसवे से सिंगुर के लिए निकले. सड़क किनारे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.हावड़ा सदर के तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक हैंग सांग क्रॉसिंग पर उनके स्वागत में इंतजार कर रहे थे. कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी की तस्वीर और पार्टी के झंडे के कटआउट के साथ नारे लगा रहे थे, उन्हें देखकर अभिषेक बनर्जी ने कार रोकी और हाथ हिलाकर अभिवादन किया।कैलाश मिश्रा ने उन्हें फुलों का गुलदस्ता भेंट दिया. कैलाश ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने अगले चुनाव में हावड़ा सदर का वोट मार्जिन बढ़ाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस आदेश से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है.

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *