Breaking News

एमी का कोलकाता में किया स्वागत सुजीत बोस ने

 

संघमित्रा सक्सेना

कोलकाता: वर्ल्डकप चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाड़ी गोल कीपर एमी मार्टिनेज कोलकाता पहुंच। सोमवार शाम गोल्डन ग्लैव्स विनर कोलकाता पहुंचने पर मंत्री सुजीत बोस खिलाड़ी को दमदम हवाई अड्डा पहुंचने पर स्वागत किया।

फुलो का गुलदस्ता और दोपटा पहना एमी को सम्मानित किया मंत्री तथा श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के संपादक सुजीत बोस। एमी ने अपने प्रतिक्रिया में कहा कि कोलकाता वासियों को फुटबॉल काफी प्रिय हैं और यहीं बात मुझे कोलकाता की ओर आकर्षित करती है।

वहीं मंत्री ने कहा कि एमी का कोलकाता में स्वागत है। विश्व फुटबॉल की परिकाष्ठा कोलकाता से जुड़ी है। पद्मश्री चुनी गोस्वामी, गोष्ठ पॉल, कृषाणु दे, मोहम्मद सेलीम, शैलेन मन्ना जैसे लीजेंड खिलाड़ी हमेशा से कोलकाता का नाम रौशन किया।

ऐसे महान खिलाड़ियों के मिट्टी को हर कोई सम्मान करता है। एक भारतीय और एक बंगाली होकर हमें गर्व महसूस होता है की हम कोलकाता के नागरिक हैं। वही कोलकाता जो विश्व में अपनी फुटबॉल के जादू से आज भी लोगों के दिल में बसता हैं।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *