Breaking News

बंगाल के मुर्शिदाबाद में पैसे के विवाद में पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग

 

कोलकाता : एक महिला पर पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति का गुप्तांग धारदार हथियार से काटने का आरोप लगा है। घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के कांदी थाने के श्रीकंठपुर गांव में हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को फिलहाल कांदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नरगिस परवीन की शादी कुछ साल पहले नुरुल इस्लाम नाम के युवक से हुई थी। हाल ही में पता चला है कि इस दंपती के बीच अक्सर खटपट होती रहती थी। बताया जा रहा है कि नुरुल इस्लाम सोमवार सुबह अपने काम से घर लौट रहा था, तभी कथित तौर पर उसकी पत्नी नरगिस परवीन से नुरुल इस्लाम का पैसों को लेकर विवाद हुआ और फिर झगड़ा होने लगा। अचानक पत्नी ने धारदार हथियार से अपने पति का गुप्तांग काट दिया। परिवार के सदस्यों ने नुरुल इस्लाम को लहूलुहान हालत में कांदी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद घायल के स्वजनों द्वारा कांदी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गई है। पुलिस ने नरगिस परवीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

 

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *