Breaking News

अंडर गारमेंट में छिपाकर हेराइन की तस्करी करते बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

कोलकाता : बीएसएफ जवानों ने मालदा जिले में बांग्लादेश सीमा के पास मादक पदार्थों की तस्करी को नाकाम कर 45 ग्राम संदिग्ध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके अंडर गारमेंट से नशीला पदार्थ बरामद किया गया। बुधवार को एक बयान में बताया गया कि दक्षिण बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत 70वीं वाहिनी, वैष्णवनगर के जवानों ने कालियाचक इलाके से एक विशेष अभियान में उसे पकड़ा। पकड़े गए तस्कर की पहचान संजीव परमानिक (25), गांव- अलीपुर, जिला- मालदा के रूप में हुई है।

पूछताछ में तस्कर ने खुलासा किया कि गांव मोजोमपुर (नारायणपुर), थाना- कालियाचक के एक ड्रग डीलर ने उसे यह मादक पदार्थ दिया था। उक्त डीलर के निर्देशानुसार वह इसे सीमा के पास किसी अनजान बांग्लादेशी तस्कर को सौंपने वाला था।

पकड़े गए तस्कर और जब्त मादक पदार्थ को आगे की कार्रवाई के लिए थाना- कालियाचक को सौंप दिया गया है।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *