Breaking News

सांकराइल इलाके में एक झाड़ी से मोहर और बैलेट पेपर मिला

हावड़ा. सांकराइल ब्लॉक के नलपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बेतियारी इलाके में एक झाड़ी से मोहर और बैलेट पेपर मिला है. बताया जा रहा है कि इसी मोहर से चुनाव के दिन फर्जी मतदान हुआ था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोहर को अपने हिफाजत में ले लिया. विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि स्थानीय विधायक प्रिया पाल के नेतृत्व में चुनाव के दिन वोटों की लूट हुई थी. विपक्षी दलों ने नलपुर ग्राम पंचायत में फिर से चुनाव कराने की मांग की है. मालूम रहे कि इस ग्राम पंचायत में भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई थी, लेकिन आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके  सर्टिफिकेट को फांड़ दिया था.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *