Breaking News

बाइक की डिक्की तोड़ लूट लिए 4 लाख

गोविन्द कुमार

 

 

झंझारपुर :झंझारपुर अनुमंण्डल क्षेत्र समेत पूरे जिले में लगातार हो रहे लूट, हत्या और छिनतई से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। अपराधी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है और लगातार पुलिस को चकमा और चुनौती दे रहा है। बेखौफ बदमाशों ने  झंझारपुर थाना के समीप बैंक  से पैसा निकालकर घर जा रहे शिक्षक के बाइक का डिक्की तोड़ कर चार लाख रुपया लूट कर फरार हो गया। विदित हो कि फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी गांव निवासी शिक्षक राजेश कुमार राय झंझारपुर स्थित स्टेट बैंक से 4 लाख रुपया निकाल कर बाईक के डिक्की में रख कर एक अन्य साथी के साथ घर जाते समय बाजार समिति के पास समान खरीदने के रुका और समान लेकर दोनों साथी बाईक के पास आया तो देखा डिक्की टूटा हुआ है और रूपया गायब है। इसके बाद  पीड़ित शिक्षक ने झंझारपुर थाना में प्राथमिकी को लेकर आवेदन  दिया है।

 

About editor

Check Also

विचार अजेय होते हैं क्या ?

–के. विश्वदेव राव, लखनऊ – उत्तर प्रदेश। भारतीय लोकतंत्र की यात्रा सदा से मतभेदों, विमर्शों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *