Breaking News

कई सालों बाद वाचस्पति नगर रेलवे स्टेशन की ओर गुजरी मालगाड़ी

गोविन्द कुमार

अंधराठाढी: लौकहा झंझारपुर रेल खंड पर मंगलवार को सालों बाद धत्ता गुमबटी से वाचस्पति नगर रेलवे स्टेशन की ओर मालगाड़ी गुजरी है। हालांकि मालगाड़ी वाचस्पति नगर अंधराठाढ़ी तक नही पहुंची है, लेकिन मालगाड़ी को रेल खंड पर आते देख प्रखंड क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त हैं। वहीं आमान परिवर्तन के सालों बाद पहली बार रेल खंड पर मालगाड़ी को देख अंधराठाढ़ी प्रखंड वासियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।

 

रेलगाड़ी की आवाज सुनकर बसवा, फुलबरिया, गौड़ अंधरा सहित आस पास से सैकड़ों लोग रेल ट्रैक की ओर दौड़ पड़े और अपने मोबाइल से फोटो व विडियो बनाकर खुशियां मनाई। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर बिछाने वाला पत्थर लेकर मालगाड़ी पहुंची थी। मालगाड़ी के बोगी से मजदूरों के द्वारा रेल खंड पर पत्थर को गिराया गया।

About editor

Check Also

विचार अजेय होते हैं क्या ?

–के. विश्वदेव राव, लखनऊ – उत्तर प्रदेश। भारतीय लोकतंत्र की यात्रा सदा से मतभेदों, विमर्शों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *