Breaking News

सड़क हादसे में युवती की मौत

 

S k jha
कोलकाता. हेस्टिंग थाना अंतर्गत सेकेंड हुगली ब्रिज पर ट्रेलर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी चालक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे एसएसकेएम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका का नाम सुनंदा दास (26) है. वह ग्रैंड होटल में फूड डिपार्टमेंट में कार्यरत थी.

वह हावड़ा के 26, एनएस रोड की रहनेवाली थी. जाेनकारी के अनुसार, शनिवार रात को होटल से निकलने के बाद वह अपनी दोस्त को खिदिरपुर छोड़कर घर लौट रही थी. सेकेंड हुगली ब्रिज पर चढ़ने के दौरान ही एक ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी. सुनंदा वहीं गिर पड़ी. गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

About editor

Check Also

कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *