Breaking News

मिनी बस के धक्के से यात्री घायल

U tiwari
हावड़ा ः डोमजूर थाना के बाल्टिकुड़ी में मिनी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात करीब 12:00 बजे वह व्यक्ति हावड़ा अमाता रोड से डोमजूर की ओर साइकिल से जा रहा था। तभी साल्ट लेक जापानी गेट मार्ग पर एक मिनीबस ने नियंत्रण खो दिया और साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। साइकिल सवार मौके पर ही गिर गया। गंभीर हालत में उसे हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके के लोग सड़कों पर उतर आये। उन्होंने विरोध जारी रखा। दासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया लेकिन चालक फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब बस आगे निकलने की कोशिश कर रही थी।

About editor

Check Also

हावड़ा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के बीच मारपीट का आरोप

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र झा समेत तीन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *