Breaking News

कल कोलकाता सफर पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


संघमित्रा सक्सेना

 

कोलकाता: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को कोलकाता आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10.15 पर कोलकाता हवाई अड्डे पहुंचेगी। फिर 11.15 में राजभवन में ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित “नशा मुक्त भारत अभियान” को संबोधित करेगी।

ठीक दोपहर 1.30 बाजे गर्डेनरीच शिपबिल्डर एंड इंजियरिंग लिमिटेड (जीआरएसई) में जाएगी। जीआरएसई कोलकाता के अंतर्गत भारतीय नौसेना 17A फ्रिगेट्स की छठी युद्ध जहाज “विंद्यगीरी” को हरी झंडी दिखाएगी। शम को फिर राष्ट्रपति वापस चली जायेंगी ।

क्या है विंद्यागिरी प्रोजेक्ट ?

कर्नाटक के एक माउंटेन रेंज का नाम विंद्यागिरि हैं। भारतीय नौसेना के अनुसार दरसल विंद्यागिरी 17A फ्रिगेट्स प्रोजेक्ट की छठी युद्ध जहाज हैं। इनमें से चार जहाज बनाने की अनुमति मुंबई के मजगन डॉक शिप बिल्डर्स को मिला हैं। वहीं बाकी तीन जहाज बनाने की अनुमति जीआरएसई को मिली हैं।

भारतीय नौसेना के मुताबिक यह नए युद्ध जहाज आधुनिक शस्त्र से लेकर सेंसर की सुविधा सहित टेक्निकली प्लेटफार्म मैनेजमेंट सिस्टम से संपन्न हैं। बता दे कि इंडियन नेवी वरशिप डिजाइन ब्यूरू प्रोजेक्ट 17A के जहाजों को तैयार की हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के रॉ मैटेरियल्स स्वदेशी संस्था एमएसएमई से लिया गया है।

About editor

Check Also

सावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, तारकेश्वर धाम में कांवड़ियों की सेवा में जुटीं न्यूज़ रिपोर्टर पुष्पा शॉ

हुगली – पश्चिम बंगाल। सावन माह के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *