Breaking News

बालटिकुड़ी इलाके के एक मंदिर में हुई चोरी

S k jha

हावड़ा. दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी इलाके में एक मंदिर में चोरी की घटना हुई है.

चोरों ने दानपेटी चुराया है रविवार सुबह चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ है.

मंदिर के अंदर से दानपेटी गायब है. दानपेटी मंदिर से कुछ दूरी पर एक झाड़ी में रखा हुआ था. दानपेटी का ताला टूटा हुआ था और नकदी गायब था.

मंदिर कमेटी के सदस्यों का अनुमान है कि दानपेटी में करीब पांच से छह हजार रुपये होंगे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 

About editor

Check Also

कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *