Breaking News

राणाघाट ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में शामिल एक घायल बदमाश की कोलकाता के अस्पताल में मौत

कोलकाता : नदिया जिले के राणाघाट में पिछले दिनों प्रतिष्ठित ज्वलेरी कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में हुई भीषण डकैती की घटना में शामिल एक घायल बदमाश की कोलकाता के सरकारी एनआरएस अस्पताल में शुक्रवार रात मौत हो गई।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीते 29 अगस्त को शोरूम से करोड़ों के गहने लूटकर भाग रहे डकैतों के दल की पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ हुई थी जिसमें गोली लगने से दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस दौरान पुलिस ने दोनों घायलों सहित चार डकैतों को पकड़ लिया था, जबकि उनके बाकी साथी भाग निकले थे।मृतक का नाम मणिकांत कुमार यादव (19) है। वह बिहार का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक इलाज के दौरान कोलकाता के एनआरएसं अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में घायल छोटू यादव नाम का एक अन्य आरोपित कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती है।

 


उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को राणाघाट मिशन रोड के पास एक नामी कंपनी के ज्वेलरी शोरूम पर आठ लुटेरों के दल ने दिनदहाड़े धावा बोलकर करोड़ों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस आई तो गहने लूटकर फायरिंग करते भाग रहे डकैतों के साथ मुठभेड़ हुई थी।

 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मणिकांत यादव और छोटू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें पहले राणाघाट सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में वहां से जेएनएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

कुछ दिन पहले हालत बिगड़ने पर मणिकांत को कोलकाता के एनआरएस अस्पताल रेफर किया गया था।

About editor

Check Also

हावड़ा उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के छात्रों ने सड़क को अवरुद्ध करके लगभग 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया

हावड़ा गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन 432 जीटी रोड ऑफरोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया हावड़ा उर्दू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *