Breaking News

बीएसएफ ने साइकिल के फ्रेम में छिपाकर चांदी की तस्करी को नाकाम किया

 

कोलकाता : बीएसएफ जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा के पास साइकिल के फ्रेम में छिपाकर चांदी की तस्करी को नाकाम करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीमा चौकी हाकिमपुर इलाके से 112वीं वाहिनी के जवानों ने शुक्रवार को उसे पकड़ा। शनिवार को एक बयान में बताया गया कि उसके साइकिल के फ्रेम से 1.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिसकी अनुमानित कीमत 76,388 रुपये है। साइकिल के जरिए तस्कर चांदी को सीमा पार कराकर भारत से बांग्लादेश में तस्करी की फिराक में था। तस्कर की पहचान झंटू गाजी के रूप में हुई है। वह हाकिमपुर गांव का ही रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि एक पुख्ता सूचना पर हाकिमपुर के जवानों ने उसे रोका। उसकी साइकिल पर वेल्डिंग के निशान देख शक हुआ। तलाशी के दौरान साइकिल के फ्र  म से 1.3 किलोग्राम चांदी बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया कि वह इस तरह की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है। उसने खुलासा किया कि बीएसएफ की हाकिमपुर चेक पोस्ट पार करने के बाद ये आभूषण बांग्लादेशी तस्कर को सौंपने वाला था। इस काम के बदले उसे 500 रुपये मिलने थे। तस्कर को चांदी के साथ आगे की कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय, तेंतुलिया को सौंप दिया गया।

 

About editor

Check Also

पश्चिम बंगाल रोलर स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप में हावड़ा की शानवी दुबे ने मारी बाजी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल रोलर स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *