Breaking News

बाली स्टेशन पर जय बांग्ला हाकर समर्थकों ने आईआरसीटीसी ऑथराइज्ड काउंटर में लूटपाट व तोड़फोड़ की वीडियो वायरल

S k jha

हावड़ा :बाली स्टेशन पर जय बांग्ला हाकर समर्थकों ने आईआरसीटीसी ऑथराइज्ड काउंटर में लूटपाट व तोड़फोड़ की वीडियो वायरल।पूर्व रेलवे के हावड़ा डिविजन अंतर्गत बाली स्टेशन पर जय बांग्ला हाकर समर्थकों ने आईआरसीटीसी के काउंटर में लूट व तोड़फोड़ की है

 

ऐसी ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से जय बंगाल का स्लोगन देते हुए लोग दुकान में लगे चिप्स कुरकुरे के पकटन को लुटते हुए और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं इस विषय में रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि यह घटना पिछले 14 सितंबर की है।

 

इस दिन कोननगर स्टेशन पर अनऑथराइज्ड हाकर जमा हुए थे जिन्हें वहां से हटाया गया था और वह बाद में बाली स्टेशन पर जमा होकर इस तरह की घटना को अंजाम दिए जो अत्यंत दुखद है।

 

इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा चुकी है उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के तहत समन जारी किया जा रहा है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

About editor

Check Also

दुस्साहसिक चोरी: हावड़ा के नेताजी सुभाष रोड स्थित एक आलीशान आवास में वारदात

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। हावड़ा के नेताजी सुभाष रोड स्थित एक आलीशान आवास में सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *