Breaking News

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर 24 घंटे में दूसरी बार अवैध हथियारों की तस्करी को विफल कर तस्कर को दबोचा

कोलकाता : बीएसएफ जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पिछले 24 घंटे में दूसरी बार अवैध हथियारों की तस्करी को विफल करते हुए एक तस्कर को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि तस्कर के पास से एक देशी पिस्टल (कट्टा), दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस (7.65 एमएम) जब्त किया गया।

इन हथियारों को वह सीमा पार कराकर भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की फिराक में था। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत 68वीं वाहिनी की सीमा चौकी मासीमपुर के जवानों ने एक पुख्ता खबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को इन हथियारों के साथ तस्कर को दबोचा।

बीएसएफ जवानों को विश्वशनीय सूत्रों से भारत से बांग्लादेश में हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद संदिग्ध इलाके में जवानों ने घात लगाया और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान अंबुश पार्टी ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को केला बागान में देखा जोकि नकली किसान के वेष में काम कर रहे थे। जैसे ही बीएसएफ जवान उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो वे मौके से भागने लगे। बीएसएफ जवानों ने तेजी से पीछा कर एक व्यक्ति को दबोच लिया जिसके कब्जे से ये हथियार जब्त हुए।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अली मंडल, गांव- पटकेलगाछा, थाना- बागदा, जिला- उत्तर 24 परगना के रूप में हुई।प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सीमा पार होने वाले सभी प्रकार की तस्करी में लिप्त है।

आगे उसने बताया कि सुबह उसी के गांव के रहने वाले सलीम साहजी ने उसे ये हथियार दिए थे और इसे सीमा पार कराके गांव गोपालपुर, बांग्लादेश के रहने वाले अब्दुल मंडल और रहीम मंडल को सौंपना है। उसने खुलासा किया कि इस काम को अंजाम देने के लिए उसी के गांव का लालिम मंडल भी था जो मौके से फरार हो गया।पकड़े गए तस्कर को जब्त हथियारों के साथ आगे की कार्रवाई के लिए बागदा थाना को सौंप दिया गया।

24 घंटे में लगातार दूसरी कार्रवाई

ज्ञात हो कि अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बीएसएफ की 24 घंटे में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले शुक्रवार देर रात
उत्तर 24 परगना जिले में ही सीमा चौकी तराली इलाके से 112वीं वाहिनी के जवानों ने दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन किलो गांजा जब्त किया था।बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता व डीआइजी एके आर्य ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। जिसके चलते तस्करों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ का खुफिया विभाग हथियारों की तस्करी के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रहा है। जल्द ही भागने वाले तस्कर को भी अपनी गिरफ्त में ले लेंगे।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *