हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत संतोषपुर इलाके में चोरी कर भाग रहे तीन चोरों में से एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की. ये तीनों सात मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद चोरी करके भाग रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, इस इलाके में कुछ राजमिस्त्री किराये पर मकान लेकर रहते हैं. शनिवार सुबह एक बाइक पर तीन युवक यहां पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर भागने लगे. दो राजमिस्त्री ने इन तीनों का पीछा किया. दो वहां से भागने में सफल रहे, जबकि तीसरे को इनलोगों ने दबोच लिया. चोरी के आरोप में उसे खंभे से बांधा और पिटाई कर दी. पुलिस बाकी दो युवकों की तलाश में जुटी है.
Check Also
कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …
Baat Hindustan Ki Online News Portal