हावड़ा. डोमजूर थाना अंतर्गत बानियारा इलाके में एक पांच साल का बच्चा लापता हो गया है. हालांकि परिजनों ने एक रिश्तेदार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. बच्चे का नाम रोहन मल्लिक है. पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को रोहन अपने घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक वह लापता हो गया. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. बच्चे की मां मेहनूर बेगम ने आरोप लगाया कि उसके जेठ का बेटा शाह आलम मल्लिक ने उसके बेटे का अपहरण किया है. पिता मोकारिम मल्लिक ने बताया कि शाह आलम केरल में राजमिस्त्री का काम करता था. दो माह पहले वह घर लौट आया. उसके पास कोई काम नहीं है. रुपयों के लालच में उसने उसके बेटे का अपहरण कर उसे बेच दिया. पुलिस विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है.
Check Also
कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …
Baat Hindustan Ki Online News Portal