Breaking News

मोटर चालक युनियन जयनगर द्वारा 26 अक्टूबर को विशाल रैली का किया आव्हान

मोटर चालक युनियन जयनगर द्वारा आयोजित सभा में चालकों से जूड़े समस्याओं पर प्रकाश डाला गया और 26 अक्टूबर को विशाल रैली का किया आव्हान।
अपराधी और प्रशासन के द्वारा किया जा रहा दमनकारी व्यवहारऔर सुरक्षा एवं दुर्घटना में व मृत्यु के उपरांत परिजनों को 25 लाख मुआवजा देने की सरकार से मांग। भूषण सिंह ट्रेड यूनियन ऐक्टू (AICCTU) से संबंधित मोटर चालक युनियन जयनगर से जुड़े चालकों का सिचाई विभाग परिसर (आईबी) में युनियन के अध्यक्ष मोहम्मद शद्दाम के अध्यक्षता मे सभा आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों चालकों ने भाग लिया।आमसभा में चालकों ने युनियन के मजबूती के लिए सभी प्रकार के मोटर वाहन चलाने वाले चालकों को युनियन मे जोड़ने के साथ-साथ चालकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।आमसभा को संबोधित करते हुए युनियन के अनुमंडल सचिव भूषण सिंह ने कहा कि रात दिन जान जोखिम में डाल कर आम लोगों के साथ साथ सरकारी एवं गैर सरकारी व्यवस्था को संचालित करने में मोटर चालकों का अहम भूमिका निभाने वाले मोटर चालकों पर सड़क पर अपराधियों व प्रशासन के द्वारा अनावश्यक पड़तारीत किया जा रहा है। तो दुसरी ओर सड़क दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने पर चालकों के परिजनों को मुआवजा देने में नाकाम है सरकार व प्रशासन और आम अवाम को मोटर चालकों के प्रति अच्छे सोच बनाने की जरूरत की बात कहे और चालकों को सुरक्षा प्रदान करने व दुर्घटना में मृत्यु होने पर चालकों के परिजनों को एक महीना के अंदर 25 लाख मुआवजा देने सहित अन्य समस्याओं को लेकर 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक संपर्क तथा चालकों का बैठक एवं ध्वनी विस्तार यंत्र से प्रचार प्रसार अभियान चलाने और 26 अक्टूबर को सभी चालकों के द्वारा मोटर वाहनों के साथ विशाल रैली आयोजित करने का आह्वान किया गया। आमसभा को अध्यक्ष शद्दाम इम्तियाज अशोक गिरी श्याम राय मो0 रजीया श्रवण कुमार यादव मो0 हसन बोध राय राम भरोस रहमतुल्ला राजकुमार यादव बेचन राम अमर कुमार सहित अन्य चालकों ने संबोधित किया।

About editor

Check Also

दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार

दरभंगा – बिहार। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *