उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में दबंगो के हौशले बुलंद हो चले हैं जिसकी बानगी नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी में देखने को मिली हैं।जिसमे 3 दबँगो ने एक गरीब व्यक्ति को निचे बैठाकर जमकर पीटा। इतना ही नहीं दबँगो ने उस गरीब व्यक्ति के पैरों को अपने पैरो के निचे दबाकर डंडे से उनके तलवो पर वार किI छोड़ने की पुकार लगता रहा लेकिन दबँगो को उस पर रहम नहीं आया और वह उसे पीटते रहे।इस दौरान वहाँ मौजूद किसी युवक ने ये घटना अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।वीडियो के वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया पुलिस ने आनन फानन में पीड़ित से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो युवको लल्ला व शोयब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
Check Also
71,204 रुपये की कफ सिरप बरामद, मुंबई मेल से संबलपुर ले जाने की थी तैयारी
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। ●350 बोतल कफ सिरप के साथ ओडिशा के …
Baat Hindustan Ki Online News Portal