Breaking News

एक प्रमोटर का शव उसके पांच मंजिला फ्लैट के नीचे से बरामद

 

 

हावड़ा. गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत कालीतला लेन इलाके में एक प्रमोटर का शव उसके पांच मंजिला फ्लैट के नीचे से बरामद किया गया. मृतक का नाम देवाशीष बर्मन (45) था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि प्रमोटर की मौत बॉलकोनी से गिरकर हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा.
जानकारी के अनुसार, प्रमोटर अपनी पत्नी और बेटी के साथ सलकिया के कालीतला लेन पर स्थित एक फ्लैट में रहते थे. मृतक की पत्नी रेखा बर्मन ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह घर लौटे थे. खाना खाने के बाद वह एक कमरे में चले गये और शराब पीने लगे. इसके बाद वह सो गये. मंगलवार की सुबह रेखा ने देखा कि देवाशीष कमरे में नहीं हैं. रेखा बॉलकोनी में गयीं. देवाशीष वहां भी नहीं थे. रेखा बॉलकोनी से नीचे की ओर देखी तो उन्होंने देखा कि देवाशीष नीचे जमीन पर गिरे हुए हैं. पत्नी ने तुरंत रिश्तेदारों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से देवाशीष परेशान थे. उनके ऊपर काफी कर्ज था. लोग रुपये मांगने के लिए घर पर अक्सर आते थे. वहीं, पुलिस ने बताया कि बॉलकोनी चारों तरफ से खुला हुआ था. प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि नशे की हालत में वह नीचे गिर गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

About editor

Check Also

शाम के समय 10वीं कक्षा की छात्रा पर बीच सड़क चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। बुधवार शाम हावड़ा के आंदुल के महियारी खाटिर बाज़ार स्थित चांदनीबागान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *