Breaking News

पैसों के मामूली विवाद के चलते दो मौसेरे भाइयों में झगड़ा

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई। जब पैसों के मामूली विवाद के चलते दो मौसेरे भाइयों में झगड़ा हो गया था।

 

 

जिसके चलते देखते ही देखते इस मामूली झगड़े ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब एक मौसेरे भाई ने दूसरे मौसेरे भाई को चाकू से गोद डाला।

 

जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया हंगामे की सूचना पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को शांत करा कर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया I

जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया तो वहीं मौके से पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

About editor

Check Also

पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज 84वां प्रकट्य दिवस

कोलकाता – पश्चिम बंगाल। पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज के 84वें प्रकट्य दिवस को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *