Breaking News

नाबालिक से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना

 

बागपत जिला न्यायालय ने नाबालिक से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं।6 साल बाद एडीजे पंचम कोर्ट ने लड़की को इंसाफ देते हुए आरोपी को मामले के सजा सुनाई।दोघट थाना क्षेत्र में 2017 में ये घटना सामने आई थी I

 

जिसमे आज फैसला सुनाया गया।पीड़ित पक्ष के वकील नरेंद्र ने सजा और मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की आरोपी नीलू को आज कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।

 

साथ ही 25 हजार का रूपय का जुर्माना भी लगाया । सरकारी वकील ने बताया की नीलू ने नालाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया था ।

 

जिसमे पुलिस ने दो आरोपी बनाए थे लेकिन एक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई।जिसमे 6 साल तक सुनवाई हुई और आज कोर्ट ने सजा सुनाई।

About editor

Check Also

दुर्गापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 70 फिल्मों को पुरस्कृत किया गया

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रविवार को कोलकाता स्थित नंदन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *