Breaking News

अब डीएमसीएच में 250 छात्रों का होगा नामांकन : पी.एच.ई.डी. मंत्री

 

दरभंगा–माननीय मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, श्री ललित कुमार यादव ने जिला अतिथि गृह में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार एवं माननीय उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 2742.04 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित करने की योजनान्तर्गत

 

प्रतिवर्ष 250 नामांकन के शैक्षणिक भवन एवं 2100 शैय्या के अस्पताल तथा राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान मोहनपुर दरभंगा के लिए भवन, 194.08 करोड़ की लागत से 400 शैय्या के सर्जिकल ब्लॉक इस क्षेत्र के लिए सौगात प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि पहले डीएमसीएच में 100 नामांकन होता था,

 

अब यहाँ प्रतिवर्ष 250 नामांकन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार श्री संजय कुमार झा, माननीय विधायक बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

About editor

Check Also

विचार अजेय होते हैं क्या ?

–के. विश्वदेव राव, लखनऊ – उत्तर प्रदेश। भारतीय लोकतंत्र की यात्रा सदा से मतभेदों, विमर्शों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *