Breaking News

नवजात को एक प्लास्टिक में रखकर घर से कुछ दूरी पर कूड़ेदान में फेंक दिया

 

हावड़ा. बाउड़िया थाना अंतर्गत फोर्ट ग्लास्टर इलाके में एक दंपती ने अपनी दूधमुंही बेटी को कूड़ेदान में फेंक दिया. जानकारी के अनुसार यहां के बी ब्लॉक के रहने वाली सुपर्णा मोदक ने शनिवार देर रात घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया. बेटी होने की खबर पाकर दंपती मायूस हो गये और उसे फेंकने का फैसला लिया. जन्म लेने के कुछ घंटों बाद नवजात को एक प्लास्टिक में रखकर घर से कुछ दूरी पर कूड़ेदान में फेंक दिया.

 

रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनायी दी. खबर पुलिस को दी गयी. बच्ची को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दी. पुलिस ने खोजबीन शुरू की. पुलिस को पता चला कि शनिवार रात को इस बच्ची का जन्म तपन मोदक के घर हुआ था. पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ शुरू की और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

About editor

Check Also

कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *