Breaking News

2024 में बंगाल में इतनी सीटें जीतेंगे, लोग कल्पना भी नहीं कर सकते : केंद्रीय मंत्री

 

 

 

कोलकाता : लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आगामी आम चुनाव में बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि 2024 में 2019 का भी रिकार्ड टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बंगाल में हम इतनी सीटें जीतेंगे कि लोग इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के गारुलिया में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में साध्वी ने यह भी कहा कि यदि 2021 में बंगाल में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव हुआ होता तो भाजपा को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता था। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।  साध्वी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा ने 42 में से सिर्फ दो सीटें जीती थी। 2019 में हम यहां 18 सीटें जीते। 2024 में 2019 का रिकार्ड भी टूट जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बंगाल में हाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले की भी निंदा की। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुंडागर्दी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई व उन्हें नियंत्रित करना चाहिए। उन्होंने ममता को चेतावनी देते हुए कहा कि यह वही बंगाल है जहां की जनता ने गुंडागर्दी करने वाले वाममोर्चा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसलिए ममता बनर्जी कोई भगवान नहीं हैं। यही जनता उन्हें भी उखाड़ फेंकेगी।

साध्वी ने इस दौरान कांग्रेस व माकपा भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में वाम व कांग्रेस सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ रही है, लेकिन दिल्ली में उनके नेता साथ मिलकर बैठक कर रहे हैं।

 

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *