Breaking News

भैरबस्थान थाना पुलिस ने शराब की बड़ी खेप जप्त की

मधुबनी (कुमार गौरव) : मधुबनी के झंझारपुर स्थित भैरबस्थान थाना पुलिस ने बड़ी शराब का खेप जप्त किया है ।

 

इसको लेकर झंझारपुर डीएसपी अशोक कुमार ने बताया की मद्द निषेध टीम को मिली  गुप्त सुचना पर भैरबस्थान थाना क्षेत्र के सर्बसीमा गाँव के जोगी बाबा स्थान से कुछ दुरी पर मिसर पोखर महार के पास से पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक राजस्थान नंबर और एक स्कॉर्पियो दिल्ली नंबर चालक सहित भारी मात्र में शराब के साथ जब्त किया है।

बताया जाता है की छापामारी के लिए पहुंच रही पुलिस के देखते ही ट्रक चालक सहित अन्य तस्कर फरार हो गया।वहीं स्कर्पिओ चालक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने ट्रक से 690 कार्टन में कुल 20172 बोतल में 6 हजार लीटर के आसपास विदेशी शराब इंपेरियल ब्लू जब्त किया है।

 

 

गिरफ्तार स्कर्पिओ चालक कि पहचान राजनगर थाना के कोइलख गाँव निवासी 23 वर्षीय संजीत कुमार कामत के रूप में किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त इस पहले राजनगर थाना में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चूका है। पुलिस ने मद्द निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

About editor

Check Also

इण्डियन पब्लिक स्कूल के छात्र अयान अली ने स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लहराया परचम

  Kumar gourav बेगूसराय ज़िला बैडमिंटन संघ की मेज़बानी में आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *