Breaking News

तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बाधित, दक्षिण पूर्व रेलवे ने नया रेक भेजकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने बताया कि ट्रेन में एक तकनीकी खराबी पाई गई थी। यात्रियों की सर्वोच्च सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस रेक को आगे चलाने का निर्णय नहीं लिया गया।

इसके कारण ट्रेन कुछ समय तक निर्धारित स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में रेलवे प्रशासन ने तुरंत एक नया रेक उपलब्ध कराया और उसी रेक के माध्यम से यात्रियों को उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया।

घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। तकनीकी खराबी किस कारण से हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पहिए (व्हील) से जुड़े हिस्से में कुछ यांत्रिक समस्या सामने आई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खराबी के वास्तविक कारण का विस्तृत पता चल सकेगा।

About editor

Check Also

तृणमूल कांग्रेस ‘भाइपो रोग’ से पीड़ित है : सुकांत मजूमदार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। ●‘भाइपो रोग’ से बाहर निकलने के लिए कहिए, नहीं तो सब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *