Breaking News

बारुईपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना के विरोध में डोमजुड़ में सड़क पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के डोमजुड़ थाना क्षेत्र के सलप इलाके में मंगलवार को लोगों ने बारुईपुर में हुई एक नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *