Breaking News

बाली में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

चोरी के आरोप में पकड़े जाने के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात बाली के श्रीचरण सरणी इलाके की है।

सूत्रों के अनुसार, युवक को पकड़ने के बाद पहले उसे एक बिजली के खंभे से बांध दिया गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना मिलने पर बाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

हावड़ा सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसी एक घटना हुई है, लेकिन युवक की चोटें गंभीर नहीं हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उसी घटना का है या नहीं, इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

About editor

Check Also

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर भगदड़, करीब 35 लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●बारिश के बीच भारी भीड़ के कारण हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *