Breaking News

दुष्कर्म के आरोप में अभिनेत्री श्राबंती चट्टोपाध्याय के पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

दुष्कर्म के आरोप में अभिनेत्री श्राबंती चट्टोपाध्याय के पर्सनल असिस्टेंट अर्घ्य मुखोपाध्याय को चटर्जीहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को हावड़ा अदालत में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अर्घ्य मुखोपाध्याय एक इवेंट कंपनी से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि वह अपनी परिचित एक महिला को चटर्जीहाट थाना क्षेत्र स्थित अपने घर ले गए, जहां रात के समय उनके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने 12 जून को चटर्जीहाट थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रविवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार को उसे हावड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

About editor

Check Also

बाबा तारकनाथ के जयकारों से गूंजा तारकेश्वर धाम, सावन के पहले सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

–पुष्पा साउ, हुगली – पश्चिम बंगाल। सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *