Breaking News

हावड़ा में ‘एग थेरेपी’, पूर्व तृणमूल कांग्रेस बस यूनियन अध्यक्ष शैलेन चक्रवर्ती को बनाया गया निशाना

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा: दक्षिण हावड़ा के चुनाभाटी इलाके में लोगों की शिकायतें सुनने पहुंचे भाजपा नेता एवं वर्ष 2026 विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी श्यामल हाती की मौजूदगी में एक राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि पूर्व तृणमूल कांग्रेस बस यूनियन अध्यक्ष शैलेन चक्रवर्ती पर कुछ लोगों ने कई अंडे फेंके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, श्यामल हाती इलाके के एक घर में बैठकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। किसी तरह इसकी सूचना भाजपा समर्थकों के एक समूह को मिल गई और वे वहां पहुंच गए। पहले उनकी श्यामल हाती से कहासुनी हुई, जिसके बाद पूर्व तृणमूल बस नेता शैलेन चक्रवर्ती के साथ भी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते कुछ लोगों ने शैलेन चक्रवर्ती को निशाना बनाकर कई अंडे फेंक दिए।

वायरल वीडियो में श्यामल हाती घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना के समय वह कुछ दूरी पर खड़े थे।

इस संबंध में श्यामल हाती ने कहा, “चुनाभाटी क्षेत्र के बस यात्रियों की कई शिकायतें थीं। उन्हीं शिकायतों को सुनने के लिए लोगों ने मुझे बुलाया था। अपने घर पर समय नहीं दे पाने के कारण मैं इलाके के एक व्यक्ति के घर में बैठकर लोगों की बातें सुन रहा था। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और शैलेन चक्रवर्ती के साथ उनकी कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंक दिए। इस घटना को लेकर सीपीएम दुष्प्रचार कर रही है।”

वहीं, भाजपा समर्थकों के एक वर्ग ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन उनका दावा है कि शैलेन चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक घर के भीतर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गुप्त बैठक चल रही थी। इसी वजह से नाराज होकर कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बनाकर अंडे फेंके।

हालांकि, इस घटना को लेकर शैलेन चक्रवर्ती या तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

About editor

Check Also

नगर निगम चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बढ़ी सक्रियता, 200 समर्थकों ने थामा पार्टी का झंडा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। नगर निगम चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *