Breaking News

पीएचई विभाग के मुख्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से किया संवाद

कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

पश्चिम बंगाल सरकार के जन स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHE) विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने मंगलवार को कोलकाता स्थित विभागीय मुख्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहायक कर्मियों से सौजन्य भेंट कर विभागीय कार्यप्रणाली, जनसेवा से जुड़े विषयों, चुनौतियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभाग के दैनिक कार्यों, चल रही योजनाओं तथा जनहित से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान, कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. पोद्दार ने विभाग के सफाईकर्मियों एवं सहायक कर्मचारियों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उनके समर्पण, अनुशासन एवं अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें विभाग की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण शक्ति बताया। इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित सफाईकर्मियों एवं सहायक कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें “सफाई योद्धा” की संज्ञा देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर इंजीनियर-इन-चीफ जयदीप घोष, चीफ इंजीनियर चैताली मंडल, शुभाशीष दत्ता, संजीव राय, संजय कुमार सहित विभाग के बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About editor

Check Also

बाबा तारकनाथ के जयकारों से गूंजा तारकेश्वर धाम, सावन के पहले सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

–पुष्पा साउ, हुगली – पश्चिम बंगाल। सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *