Breaking News

हावड़ा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: टैक्सी से पांच हथियार, चार मैगजीन और 29 कारतूस बरामद

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के निश्चिंदा थाना क्षेत्र के अभयनगर में कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नीले-सफेद रंग की टैक्सी से पांच आग्नेयास्त्र, चार मैगजीन और 29 राउंड कारतूस बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने निश्चिंदा थाना पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया। इस दौरान WB23C8793 नंबर की टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के समय टैक्सी का चालक वाहन के अंदर मौजूद था।

चालक की पहचान राजेश कनोवार के रूप में हुई है, जो कोलकाता के बारानगर स्थित अशोकगढ़ का निवासी है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

बरामद हथियारों में एक 9 एमएम पिस्तौल, तीन 7 एमएम पिस्तौल, एक देशी बंदूक, चार मैगजीन तथा 29 राउंड कारतूस शामिल हैं।

पुलिस ने टैक्सी को जब्त कर लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

About editor

Check Also

28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, दुर्गापूजा के दौरान ग्राहकों की बढ़ सकती है परेशानी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। कुछ बैंक कर्मचारी संघों की ओर से 28 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *