Breaking News

कांचरापाड़ा में भारतीय जनता मजदूर सेल की संबद्ध यूनियन का चौथा स्थापना दिवस, 300 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

कांचरापाड़ा – पश्चिम बंगाल।

भारतीय जनता मजदूर सेल (BJMC) से संबद्ध ऑल बंगाल कॉन्ट्रैक्चुअल सिक्योरिटी एंड मेंटेनेंस लेबर यूनियन का चौथा स्थापना दिवस रविवार को कांचरापाड़ा रेलवे श्रमिक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का नेतृत्व भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मृण्मय धर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. मुनावरी बेगम, भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्नब चटर्जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अमरेशसेन गोविंदराज, प्रदेश युवा अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण दास, अमित शॉ, बापी हाजरा, मनतोष देव, प्रदेश सचिव शिवराम मजूमदार, प्रदेश महासचिव वाशिम अहमद, प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) प्रीत पाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ की संगठन महासचिव केया मलिक, महासचिव सांता पाल, पूजा हेला, पूर्व संगठनात्मक जिला अध्यक्ष अनवर हुसैन, हावड़ा सदर अध्यक्ष जयंत नंदी, बारासात युवा अध्यक्ष तुषार गुप्ता, दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष महेश वाल्मीकि, दक्षिण कोलकाता सचिव अक्तर खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन में वक्ताओं ने संविदा सुरक्षा एवं मेंटेनेंस कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता मजदूर सेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिक कल्याण के लिए कार्य करते रहने का संकल्प भी व्यक्त किया।

About editor

Check Also

रामलीला मैदान की खाली कुर्सियों पर सवाल, तारकेश्वर की सभा का उदाहरण देकर विपक्ष पर बरसे भाजपा नेता

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●मोदी को हटाने के लिए विपक्ष एकजुट, लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *